सिंहद्वार कनखल मार्ग स्थित हरे राम आश्रम धार्मिक एवं सार्वजनिक ट्रस्ट जगजीतपुर मुस्तहकम खसरा 45 व 47 स्थलीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से आवासीय इकाईयां निर्माणाधीन हैं।
जगजीतपुर मुस्तहकम खसरा 45 व 47 स्थलीय भूमि पर निर्माणाधीन आवासीय इकाईयों का मानचित्रानुसार दर्शाए गए पहुंच मार्ग/ एप्रोच रोड नियम एवं मानकों के अनुरूप मौका स्थल पर न होने के उपरांत भी तथ्यों को बिल्डर एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा छिपाकर एवं भ्रष्टाचार में संलिप्त होकर सहभागिता से हाई लैंड पार्क निर्माणाधीन अनाधिकृत आवासीय इकाईयों का स्थलीय मानचित्र संख्याः- मान0/ जी0एच0 -160 / 2
019-2020 व एचआरडीए / सी0सी0/ 077/ 2024 – 2025 मानचित्र शमन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं। जोकि उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम 2013 के विधि/उपविधि का स्पष्ट उल्लंघन हैं। नियमानुसार उक्त स्थलीय आवासीय इकाईयों का अनाधिकृत निर्माण निरस्त एवं मौका स्थलीय निर्माण धवस्त तथा सील की कार्रवाही किए जाने योग्य है। लेकिन विभागीय अधिकारियों को हाई लैंड पार्क के निर्माणाधीन अनाधिकृत आवासीय इकाईयों के मानचित्र स्वीकृति में नियम एवं मानकों के विपरीत किए गए मानचित्र व शमन मानचित्र स्वीकृति पर तकीनीकी खामियां बिल्डर के गांधी छाप चश्मा लगा होने के चलते नजर नहीं आ रही है।
हरे राम आश्रम ट्रस्ट संपत्ति पर निर्माणाधीन आवासीय इकाईयों के प्रस्तावित व स्वीकृत मानचित्र में आवेदक/ बिल्डर ने तथ्यों को छिपाते हुए खसरा संख्या -47 से आवेदक द्वारा अपनी भूमि में से 09 मीटर चौड़ी एप्रोच रोड़ प्रदर्शित की हैं तथा जिसकी लम्बाई मुख्य सड़क से 96 मीटर प्रदर्शित की हैं।
स्वीकृत मानचित्र में खसरा संख्या -47 से आवेदक द्वारा अपनी भूमि में से 09 मीटर चौड़ी एप्रोच रोड़ प्रदर्शित की हैं जोकि पूर्ण रूप से तथ्यात्मक नहीं हैं तथ्यों को पूर्ण तरीके से छिपाया गया हैं। उक्त स्थल पर आश्रम का निजी मार्ग़ हैं तथा मौका पर आश्रम का मुख्य गेट लगा हैं जिस पर ट्रस्ट संस्थापक असंगानंद महाराज चेला राम प्रसाद का नाम लिखा है और हाई लैंड पार्क निर्माणाधीन अनाधिकृत आवासीय इकाईयों के मानचित्र में 09 मीटर प्रदर्शित एप्रोच मौका स्थल पर लगभग 06 मीटर की हैं।
सिंहद्वार कनखल मार्ग स्थित हरे राम आश्रम धार्मिक एवं सार्वजनिक ट्रस्ट के जगजीतपुर मुस्तहकम खसरा संख्या 45 में हाई लैंड पार्क निर्माणाधीन अनाधिकृत आवासीय इकाईयों का स्थलीय मानचित्र संख्याः- मान0/ जी0एच0 -160 / 2019-2020 में जगजीतपुर माईनर की ओर से 12.00 मीटर चौड़ा एप्रोच रोड़ प्रदर्शित हैं जबकि मौका स्थल पर केवल पुलिया 12.00 मीटर चौड़ी हैं आवासीय इकाईयों से पुलिया तक का रजवाहे से भैरव मंदिर एवं प्रेम नगर चौक को जाने वाला पहुंच मार्ग हाई लैंड पार्क निर्माणाधीन अनाधिकृत आवासीय इकाईयों के मानचित्र में प्रदर्शित 12.00 मीटर से कम चौड़ा हैं। प्रस्तावित एवं एचआरडीए द्वारा स्वीकृत मानचित्र में दर्शाया गया पहुंच मार्ग अपर्याप्त हैं। सिंहद्वार कनखल मार्ग स्थित हरे राम आश्रम धार्मिक एवं सार्वजनिक ट्रस्ट संपित्त स्थित जगजीतपुर मुस्तहकम खसरा 45 में हाई लैंड पार्क निर्माणाधीन अनाधिकृत आवासीय इकाईयों का स्थलीय मानचित्र संख्याः- मान0/ जी0एच0 -160 / 2019-2020 व एचआरडीए / सी0सी0/ 077/ 2024 – 2025 शमन मानचित्र का स्थलीय भूखण्ड से राष्ट्रीय राजमार्ग की दूरी या मुख्य पहुंच मार्ग की दूरी 350 मीटर के आस-पास हैं तथा विद्यमान मार्ग डेड एण्ड नहीं हैं।
आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एच आर डी ए के भ्रष्ट अधिकारियों ने हरे राम आश्रम ट्रस्ट संपत्ति पर हाई लैंड पार्क निर्माणाधीन अनाधिकृत आवासीय इकाईयों का मानचित्र एवं मानचित्र शमन स्वीकृति पर धृतराष्ट्र बनने के लिए कितना मोटा चढ़ावा चढ़वाया होगा। यह है प्रदेश सरकार का ज़ीरो टालरेंस जिस पर हरिद्वार विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का खुल्लमखुल्ला पलीता लगाया जा रहा है। सीएम साहब! जरा प्राधिकरण के कारनामे पर गौर अवश्य कीजिएगा कहीं शाख पर बट्टा 2027 में बंटाधार न कर दें। #csuttrakhand #CMUttrakhand #DMharidwar #vchrda #cscitydovlepmentuttarakhand #CSuttarakhand #satpaljimaharaj #trivendrasinghrawat #amitsah #CTPuttrakhand
