
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव टांडा मजदा में समाज सेवा के उद्देश्य से विश्व हिंदू संस्था द्वारा गांव-गांव जाकर जरूरतमंद और गरीब परिवारों को कपड़े वितरित करने का अभियान शुरू किया गया है। संस्था के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ऐसे परिवारों की पहचान कर रहे हैं जिन्हें वस्त्रों की आवश्यकता है और उन्हें निःशुल्क हर वर्ष की भांति कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। इसी भावना के साथ विश्व हिंदू संस्था ने यह सेवा कार्य प्रारंभ किया है ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति वस्त्रों के अभाव में परेशानी का सामना न करे।
इस अभियान के तहत संस्था के स्वयंसेवक अलग-अलग गांवों में जाकर जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक कपड़े वितरित कर रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वे भी इस पुनीत कार्य में सहयोग करें और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।
प्रजापति ने बताया कि यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों की सहायता की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संस्था को सचिव सतबीर सिंह राठौड़ संस्था कार्यालय सचिव राजकुमार प्रजापति संस्था नंदी गौशाला प्रमुख नेमचंद सैनी संस्था प्रदेश उप प्रमुख मुकेश उपाध्याय निशांत प्रजापति महेश कुमार रुपेश कुमार सोनू राज सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

