Oplus_16908288


जीवन और मृत्यु तुम्हारे आधीन नहीं है कितने डॉक्टर, वैद्ध, हकीम क्यों न हों लेकिन सच यही है कि तुम्हारी मृत्यु को क़ोई भी टाल नहीं सकता,, हानि, लाभ, जीवन, मरण, जस, अपजस विधि हाँथ,, ये 6 बातें विधि के हाँथ में,, विधि का मतलब है कानून से,, और संसार में प्रकृति का अपना एक अलग ही जलवा है,, जो भी इस संसार में आया उसे जाना भी है यह आने से पहले ही निश्चित हो जाता है,, अब बात करते है कि क़ोई हमारा न हुआ पर,, तो एक सवाल आपसे मै पूछता हूँ, या सोचो कि ईश्वर आपसे पूछ रहा है,, सोचो दुनियां में आने से पहले तुम माँ के गर्भ में थे या नहीं,,?,,,,, थे न,, तब उस घोर अंधकार में तुम्हारी सांसे कौन चला रहा था,, और वहां पर तुम कौन सी ड्यूटी कर रहे थे जिससे तुम्हारा भरण पोषण हो रहा था,, तुम्हे भोजन,, सांसे कौन दे रहा था,, साथ ही तुम्हारे जन्म से पहले ही तुम्हारी भूख मिटाने हेतु माँ के आंचल में दूध की सौगात किसने दी,, दूध भी इसलिए ताकि बिना दांतो के तुम भोजन कर सको,, और जन्म लेने के बाद तुम्हारे पास उस ईश्वर को याद करने के लिए समय नहीं रहा तो फिर ये पक्तियां सत्य हैँ कि हम किसी के न हुए,, क़ोई हमारा न हुआ,, जब तुम उस अखिल ब्रम्हांड के मालिक के न हुए जिसकी तुम संतान हो तो अपनी सन्तानो से आखिर क्या उम्मीद करते हो,,,जो उस परम पिता परमेश्वर का नहीं हुआ उसका दुनिया में कौन हो सकता है,, जिसकी बिना मर्जी तुम सांस नहीं ले सकते,, साँसो पर तुम्हरा अधिकार नहीं है,, फिर भी उस मालिक को याद न करते हुए सिर्फ झूठ, छल, फरेब में ही जीवन समझने वाले लोग हर पल खुद को असहाय पाते है,, और ऐसे लोग कहते भी है कि डॉक्टर भगवान होता है,, जबकि डॉक्टर नहीं तुम्हारे बुरे कर्म डॉक्टर को भगवान मानने के लिए मजबूर करते है, बात थोड़ा कडुवी है लेकिन सत्य है, वह भी समझने वालों के लिए,, 🌹🙏
