प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया सभी खिलाड़ियों को एक अच्छे दर्जे का खिलाड़ी बनने के लिए प्रोत्साहित करता है- आदेश चौहान 
नौजवान और खिलाड़ी स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा ले-चौहान

हरिद्वार। डिस्टि्क वुशु एसोसिएशन, डायनेमिक स्पोर्ट्स एकेडमी मिस्सरपुर और जन अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हर साल मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्र खेल दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। फुटबॉल, एथलीट्स, वुशु, जूडो कराटे और क्रिकेट खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों, कोच को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की कार्यक्रम के अध्यक्षता समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने की और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी और बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राधिका नागरथ ने किया और आरती सैनी ने आभार जताया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया सभी खिलाड़ियों को एक अच्छे दर्जे का खिलाड़ी बनने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने वंदना कटारिया जैसी हॉकी खेल के प्रति निष्ठा सभी को अपने में पैदा करने के लिए आवाहन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद हरिद्वार समेत उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों को प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा चमकाने का अवसर मिला है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल पहली बार आयोजित किए गए जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में आत्मविश्वास और अधिक बढ़ता है शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ खिलाड़ियों का मानसिक विकास भी होता है उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए सबसे आवश्यक है। आदेश चौहान ने खिलाड़ियों और युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
डिस्टि्क वुशु एसोसिएशन, जनपद हरिद्वार की सचिव एवं जानी-मानी सेल्फ डिफेंस की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा मेहनत का कोई तोड़ नहीं है। एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए लगन और मेहनत सबसे जरूरी है।
पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट कोच प्रकाश जोशी ने कहा कि हरिद्वार जिले में अपार संभावनाएं हैं अगर नवनिर्मित स्टेडियम में बच्चों को एंट्री फ्री हो। उनके कोच वहां बेहतरीन तरीके से बच्चों को सीखा पाएंगे क्योंकि खिलाड़ी को सुविधा देना हर शहर के प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए।
समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने सभी को शुभकामनाएं दी। डॉ विशाल गर्ग ने खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों से आवाहन किया कि वे अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर निरंतर फोकस करने बनाए रखें तभी उन्हें जीवन में अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल के वरिष्ठ शिक्षक गगन वीर सिंह,
डिवाइन लाइट स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मीकांत सैनी, समाजसेवी और आर्य समाज के प्रमुख लालचंद सैनी, उत्तराखंड के जाने-माने एथलीट्स भारत भूषण, गुरुकुल सुल्तानपुर के मदन मोहन मालवीय संस्थान के संजीव चौहान ने भी अपने रखें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदेश चौहान विशिष्ट अतिथि जगदीश लाल पाहवा, डॉ. विशाल गर्ग, वरिष्ठ शिक्षक गगन वीर सिंह,लेखक विचारक डॉ.राधिका नागरथ, वुशु एवं सेल्फ डिफेंस की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी शिक्षाविद् लक्ष्मीकांत सैनी, समाजसेवी लालचंद सैनी को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह रुद्राक्ष एवं पुष्प माला भेंट कर अभिनंदन किया गया।
अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों के खेल शिक्षकों, कोच और खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, रुद्राक्ष की माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील दत्त पांडेय ,सुशील कुमार शर्मा,कृष्णानंद जोशी, गंभीर सिंह राणा, मयंक गुप्ता, तुषार गौतम आदि उपस्थित रहे।
सम्मानित किए गए कोच और खिलाड़ी प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय क्रिकेट कोच,
भारत भूषण, राष्ट्रीय एथलीट्स कोच, धर्मेंद्र चौहान स्टेट कोच कबड्डी, मनोज खन्ना, बैडमिंटन खिलाड़ी ईशा सैनी, राष्ट्रीय कोच योग लव कुश,राष्ट्रीय कोच वुशु शिवांश,राष्ट्रीय कोच वुशु वंशिका राष्ट्रीय खिलाड़ी, वुशु, वर्षा,राष्ट्रीय खिलाड़ी,वुशु, कुमारी अंतिमा, एथलीट,हिमांशु थपलियाल, वॉलीबॉल खिलाड़ी, दिव्यांश क्रिकेट खिलाड़ी, कृष्णा,क्रिकेट खिलाड़ी
